फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सभी का निर्विरोध चुना जाना तय

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पर्चा दाखिल करने के बाद भााजपा प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव में नामजदगी के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा के 10 और अपना दल (एस) व सपा के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा के भीमराव अंबेडकर पहले ही पर्चा भर चुके हैं। परिषद की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 13 ही नामांकन पत्र जमा होने से सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।

विज्ञापन


विधानभवन के पुरुषोत्तम दास टंडन भवन (सेंट्रल हॉल) में सोमवार को अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया व विद्यासागर सोनकर सहित 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा के सहयोगी अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पटेल ने भी पर्चा दाखिल किया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सबसे पहले नामांकन पत्र जमा करने आए। उनके साथ सपा के कई नेता थे। भाजपा उम्मीदवारों में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने सबसे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पर्चा भरा।
विज्ञापन


इसके बाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय की उपस्थिति में वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा, यशवंत सिंह, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब और जयवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा व सहयोगी दलों ने भरे 11 पर्चे

पर्चा दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : amar ujala
अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी आशीष सिंह पटेल ने भाजपा नेताओं के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में पर्चा भरा। इस तरह भाजपा और उसके सहयोगी दल के कुल 11 प्रत्याशियों के पर्चे भरे गए। नामांकन दाखिल करने वालों में सपा और बसपा के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। इस तरह 13 सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नामांकन के समय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा समेत कई मंत्री व भाजपा नेता मौजूद थे।

निर्वाचन की अधिकृत घोषणा 19 को
13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में केवल 13 ही उम्मीदवार मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी बुक्कल नवाब। - फोटो : amar ujala
भाजपा : डॉ. महेन्द्र सिंह, मोहसिन रजा, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन।
अपना दल : आशीष सिंह पटेल
सपा: नरेश उत्तम पटेल

रालोद का खाता बंद, अपना दल का खुलेगा
विधान परिषद में राष्ट्रीय लोक दल के एक मात्र सदस्य चौधरी मुश्ताक का कार्यकाल 5 मई को समाप्त होने के साथ ही परिषद में रालोद की सदस्य संख्या शून्य हो जाएगी। वहीं, अपना दल (एस) के आशीष पटेल के चुने जाने से परिषद में पहली बार उनकी पार्टी का खाता खुलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें