फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायन नदी के किनारे अष्टधातु की तीन बेशकीमती मूर्तियां मिली, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Sat, 08 Aug 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में सरायन नदी के किनारे जयरामपुर पुल के नीचे शनिवार की सुबह अष्टधातु की तीन बेशकीमती मूर्तियां बरामद हुई हैं। बरामद मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। मूर्तियां राम, जानकी व लक्ष्मण की हैं। तीनों मूर्तियों का वजन तकरीबन 45 किलो है। पुलिस ने मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संदना इलाके में स्थित एक मंदिर के महंत ने इन मूर्तियों पर अपनी दावेदारी की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कमलापुर थाना क्षेत्र के कुछ लोग शनिवार की सुबह जयरामपुर पुल के नीचे सरायन नदी के किनारे गए थे। यहां पर इन लोगों ने एक बोरी में कुछ सामान पड़ा देखा। नजदीक जाकर जांच की तो उसमें तीन अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां पड़ी मिलीं।

जिसके बाद इन लोगों ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र कश्यप व थानाध्यक्ष आरबी सुमन को सूचना दी। खबर पाकर प्रधान, पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने तीनों मूर्तियों को कब्जे में ले लिया। यह मूर्तियां राम, जानकी व लक्ष्मण की बताई जा रही है। तीनों मूर्तियों का वजन 15-15 किलोग्राम कुल 45 किलोग्राम की वजन बताई जा रही है। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस मूर्तियां कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि इस बीच मूर्तियां मिलने की सूचना पर संदना थाना क्षेत्र के धवार पारा स्थित राम जानकी मंदिर के महंत राम सेवक दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने मूर्तियों को देखकर दावा किया कि यह मूर्तियां उनके राम जानकी मंदिर की हैं। ये मूर्तियां 27 जनवरी 2016 को चोरी हो गई थीं। इस मामले में थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

महंत के दावे को लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महंत ने बताया कि यह मूर्तियां करीब 400 साल पुरानी हैं और इससे पहले भी एक बार चोरी होकर बरामद हो चुकी है। इस प्रकरण में थानाध्यक्षआरबी सुमन का कहना है की बरामद मूर्तियां बेशकीमती हैं। इनके बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें