07:09 PM, 24-Oct-2019
जलालपुर: कांटे के लड़ाई में सपा ने बसपा उम्मीदवार को चटाई धूल, सुभाष राय जीते
अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर उपचुनाव में शुरुआती बढ़त को कायम रख पाने में बसपा सफल नहीं हो पाई। शुरुआती 17 चरणों तक तीसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी ने 18वें चरण में भाजपा को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया, जबकि इसके बाद वह लगातार बसपा के साथ नजदीकी मुकाबले में आती गई।
32 राउंड तक चली मतगणना में सपा प्रत्याशी सुभाष राय 31वें राउंड में बसपा को पीछे छोड़ने में सफल हो गए। इससे शुरुआती दौर में मायूस हुए सपा समर्थकों में पूरे जिले भर में जश्र का माहौल छा गया।
वहीं, जैसे ही सपा प्रत्याशी सुभाष राय की जीत की जानकारी सामने आई तो जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में सपा समर्थक खुशी से झूम उठे। जगह-जगह सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। जश्न में डूबे सपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की।