राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध रखने पर मेरठ पुलिस द्वारा मेडिकल छात्रा की पिटाई के मामले में नाराजगी जताई है। इस मामले में एसएसपी मेरठ से रिपोर्ट तलब की। साथ ही पीड़ित छात्रा को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया।
मंगलवार को हुई इस घटना पर आयोग के चेयरमैन जस्टिस रफत आलम ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया। जस्टिस आलम ने कहा कि पुलिस ने छात्रा को बुरी तरह पीटा। कट्टरवाद के चलते यह घटना हुई।
पुलिस की मनमानी और जबर्दस्ती वाला रवैया के तथ्य परेशान करने वाले हैं। यह मानवाधिकार का गंभीर हनन है। एसएसपी मेरठ खुद इस मामले की जांच करके दो सप्ताह में रिपोर्ट दें। चार सप्ताह के बाद आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि इस मामले में एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खुद ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
@ANINewsUP
Departmental inquiry is underway. Their act in the video is also being investigated. Further action will be taken following findings of investigation: SP Meerut on 3 cops suspended after video of them abusing&slapping a woman for being friends with a Muslim man, went viral(26.09)