फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अमेठी सहित नौ जिलों के जिलाधिकारी हटाए, 26 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

Sat, 13 Jul 2019 12:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात नौ जिलों के डीएम सहित 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अमेठी के जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्रा को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रशांत शर्मा को अमेठी का नया डीएम बनाया गया है। इसके अलावा खनन घोटाले में सीबीआई जांच के दायरे में आए आईएएस अधिकारी संतोष कुमार राय को हटाकर शासन ने प्रतीक्षा में डाल दिया है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तबादले पर मंथन के बाद शुक्रवार देर रात अमेठी के साथ बस्ती, शाहजहांपुर, बागपत, महोबा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, एटा और बिजनौर के मौजूदा जिलाधिकारियों को हटाकर नए अफसरों को तैनाती दे दी गई है।

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति अमेठी के डीएम राम मनोहर त्रिपाठी का जूता पोंछते नजर आया था। तभी से त्रिपाठी को हटाए जाने की अटकलें थीं। अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव प्रशांत शर्मा को अमेठी का नया डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें