फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जू का नाम अटल जी के नाम पर करने की तैयारी में सरकार, 25 दिसंबर को हो सकती है घोषणा

Mon, 12 Nov 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फैजाबाद जनपद का नाम अयोध्या करने की घोषणा के बाद अब योगी सरकार लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है। चिड़िया घर का नया नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो सकता है। जिसकी घोषणा 25 दिसंबर को की जा सकती है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा अटल जी का जन्मदिन 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाती है। इसी दिन चिड़िया घर का नाम बदलने की घोषणा हो सकती है।

इसके पहले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जा चुका है।

इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस पर विचार चल रहा है सरकार व विभाग सही समय पर फैसला लेगा।

लखनऊ चिड़िया घर में हर साल करीब 13 लाख दर्शक आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें