यूपी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ने मंगलवार को 8 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में अमॉपुर से हरिओम वर्मा और पटियाली से ममतेश शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा मारहरा से वीरेन्द्र वर्मा, जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से डॉ. प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना से डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरेया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम शंखवार को प्रत्याशी बनाया गया है।