फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दो कमरे में आठ कक्षाएं , जमीन पर बैठकर छात्रों ने दिया इम्तिहान...अधिकारी सिर्फ निरीक्षण करते

Thu, 11 Dec 2025 09:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षा अव्यवस्थाओं में घिरी रही—कहीं दो कमरों में आठ कक्षाओं की परीक्षा हुई तो कहीं बच्चे जमीन पर बैठे नजर आए। अधिकारी निरीक्षण तो करते दिखे, लेकिन हालात स्कूलों की बदहाल व्यवस्था खुद बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूलों का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के परिषदीय विद्यालय में छमाही परीक्षा शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग विद्यालयों में आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान कई तरह की अनियमितता नजर आईं। यहां कक्ष भवन के साथ- साथ शिक्षकों के अभाव में कई कक्षाओं के बच्चों की एक साथ परीक्षा देने की मजबूरी बनीं। किसी विद्यालय के महज दो कमरे में आठ कक्षाएं तो किसी विद्यालय में जमीन पर बैठकर छात्र परीक्षा देते नजर आएं।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को पहली पाली में गणित, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा जबकि, द्वितीय पाली में संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पॉलियों की परीक्षा में छात्रों के पास कॉपी और प्रश्नपत्र तो थे लेकिन, कक्ष भवन के अभाव में कई कक्षाओं के बच्चे भीड़ की तरह एक साथ बैठे नजर आएं। इतना ही नहीं प्रश्न पत्र पर कुछ शिक्षकों ने तो ट्रिक भी लगाया था।
 

 

स्कूलों का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने परिषदीय विद्यालय निशातगंज और जिया मऊ का औचक निरीक्षण भी किया। सकुशल परीक्षा आयोजित हो इसके लिए प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए। इसी तरह खंड शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार शुक्ला ने तेलीबाग परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। परीक्षा शुरू होने से पहले बच्चों से बंदे मातरम् सुनाने के निर्देश दिए।

स्कूलों का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दो कक्ष भवन में आठ कक्षाओं की हुई परीक्षा

अंबेडकर नगर परिषदीय विद्यालय में दो कक्ष भवन में सभी आठ कक्षाओं की परीक्षा आयोजित हुई। एक कक्ष भवन में पांचवीं तक और दूसरे कक्ष भवन में आठवीं तक के छात्र-छात्रांए बैठे हुए थे।  यहां एक नियमित शिक्षिका कार्यरत नजर आईं और एक अतिरिक्त शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। बच्चों की बेहतर परीक्षा हो इसके लिए सभी को शांत होकर परीक्षा देने का निर्देश दिए गया। भवन और बेंच का अभाव, जमीन पर बैठकर परीक्षा देते नजर आएं विद्यार्थी।

तेलीबाग परिषदीय विद्यालय में आठवीं तक पढ़ाई होती है। यहां तीन कक्ष भवन में आठवीं कक्षा तक की परीक्षा आयोजित हो रही थी। छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से एक कमरे में कुछ विद्यार्थियों को एक साथ जमीन पर बैठक परीक्षा ली गई। यह पूछे अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था नहीं तो शिक्षकों ने जवाब दिया कि पीछे जमीन है लेकिन, अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए विभाग को चिट्ठी खिली गई है।
विज्ञापन

स्कूलों का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आठवीं में आर्कमिडिज का सिद्धांत व छठवीं गांधी के जीवन पर सवाल

परिषदीय विद्यालय में गणित, हिंदी, विज्ञान व अन्य विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इनमें आठवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में आर्कमिडिज का सिद्धांत, एलपीजी गैस, आईसीटी योजना, विश्व एड्स व अन्य दिवस व कोशिका, प्रोटीन व अलग-अलग धातुओं पर सवाल पूछे गए। इसी तरह कक्षा छह की हिंदी विषय में महात्मा गांधी के जीवन, विचार और आश्रम पर सवाल पूछे गए। इसके साथ ही मॉरीशस की राजभाषा, हामिद व अवकाश प्रार्थना पत्र पर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें