फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी ने पत्र लिखकर अफसरों को दिया आदेश, सैनिकों के परिवारीजनों का रखें खास ख्याल

Fri, 09 Feb 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वह सेवारत और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारीजनों के साथ हमदर्दी भरा रवैया अपनाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें। डीजीपी ने इस बाबत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि देश के तीनों अंगों के सैनिक दूरदराज और दुर्गम इलाकों में रह कर देश की सेवा कर रहे हैं। उनके परिवार उनसे अलग रहते हैं और ज्यादातर अपनी घरेलू समस्याओं को अकेले ही निपटाते हैं। सैनिक ज्यादातर ड्यूटी स्थल पर रहते हैं। वे साल में एकाध बार ही अपने घर आ पाते हैं।

किसी विवाद की स्थिति में सैनिक के परिवारों को पुलिस मदद की जरूरत पड़ती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जरूरत है।

डीजीपी ने पत्र में कहा है कि कोई सैनिक या उनका परिवार अपनी समस्याओं को लेकर आपसे मिलने आए तो वरीयता के आधार पर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण भी कराएं। सभी अधिकारी सैनिक परिवारों की समस्याओं की समीक्षा भी करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें