फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी चुनाव मोदी के काम, शाह की नीति की जीत: यूपी उपमुख्यमंत्री

Thu, 27 Apr 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एमसीडी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्त्योदय लक्ष्य, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय पथ की जीत बताया।
विज्ञापन


केशव तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी की इस अभूतपूर्व जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं और अमित शाह की अन्त्योदय पथ के माध्यम से आम जन को भाजपा से जोड़कर सशक्त तथा समृद्ध भारत बनाने का मजबूत संकल्प ने एमसीडी चुनाव में जीत दिलाई।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अनूप गुप्ता और गोविंद नारायण शुक्ला सहित सूबे की भाजपा टीम ने दिल्ली प्रदेश नेतृत्व एवं वहां की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें