फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में चक्रवात मोंथा का भारी असर, कई जिलों में जमकर बारिश; आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बरसात

Wed, 29 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Cyclone Montha: यूपी में चक्रवात मोंथा का भारी असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माैसम विभाग के मुताबिक 29 से 31अक्तूबर के बीच चक्रवाती तूफान मोंथा  के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही आदि में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार को यूपी के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, वाराणसी के साथ ही बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सोनभद्र में सर्वाधिक 65 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद बुंदेलखंड के झांसी में 51 मिमी और उरई में 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर यानी मंगलवार की सुबह मोंथा चक्रवात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। यूपी में सबसे ज्यादा असर प्रदेश के दक्षिणी और बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों पर पड़ेगा और इन इलाकों में तेज हवा व गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होगी। चक्रवात गुजरने के बाद एक नवंबर से दिन के तापमान में दोबारा बढ़त देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

बेमौसम बारिश से धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

बारिश से गिरी धान की फसल।
मौसम केअचानक करवट लेने और कई इलाकों में हुई बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल या तो कटकर खेतों में पड़ी है या कटाई के इंतजार में खड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल भीगने और खराब होने का खतरा है। किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

ऐसे पड़ा चक्रवात मोंथा का नाम

चक्रवात मोंथा - फोटो : पीटीआई
अक्तूबर 2025 में सक्रिय हुए मोंथा चक्रवात का नाम थाईलैंड ने सुझाया है । इसका उच्चारण मॉन-था है जिसका अर्थ है खुशबू । 26 अक्तूबर को आईएमडी ने इसे चक्रवाती तूफान घोषित किया है ।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें