फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मोंथा तूफान का प्रदेश में भारी असर, आज 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 31 जनपदों में तेज हवा

Thu, 30 Oct 2025 07:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Cyclone Montha: यूपी में मोंथा चक्रवात का असर बड़े पैमाने पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह बारिश और हवाओं का अनुमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। माैसम विभाग ने 30 व 31 अक्तूबर के दाैरान वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के साथ ही पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के 31 जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


माैसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार की सुबह आंध्रा तट पर टकराने के साथ ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। पूर्वानुमान है कि मोंथा तूफान बृहस्पतिवार व शुक्रवार के दाैरान दक्षिणी यूपी, वाराणसी मंडल व पूर्वाचल के इलाकों में गरज चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश कराएगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोंथा तूफान का असर यूपी में सबसे ज्यादा दक्षिणी इलाकों और बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों पर पड़ेगा और इन इलाकों में झोंकेदार हवाओं व गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दाैरान दिन के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, चित्रकूट, काैशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें