सीएम आदित्यनाथ योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक के बाद मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैठक में 3 प्रस्ताव पारित हुए। उन्होंने बताया, अलीगढ़ में स्वास्थ्य उप केन्द्र को गिराकर नया बनाया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी, 17 अनु सचिव में 4 कम किए जा रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के तहत अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य होगा। जन्मशती में हर विभाग के कार्यों को दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हर विभाग के कार्य देखेंगे।
सूचना प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया सभी होर्डिंग, विज्ञापन व विभाग में कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय का लोगो प्रयोग करेंगे। ब्लाक स्तर पर गोष्ठी करेंगे।
छात्रों को पुरस्कार देंगे। 75 राजकीय पुस्तकालय में उपाध्याय के नाम से सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। संस्कृति विभाग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपाध्याय के नाम से वन विभाग वृक्षारोपण करेगा। परिवहन विभाग, कृषि विभाग, सहित सभी विभागों में कार्य किये जायेंगे। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नामकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।