किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कृषि कानून किसान हितैषी हैं। इन कानूनों का सबसे ज्यादा लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इसलिए वे इन कानूनों का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा कृषि व किसान कल्याण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों ने कहा कि प्रदेश में एमएसपी के तहत खरीद किए जाने से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से किसानों के हितों के लिये कार्य कर रही है। प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी समस्या का समाधान मिल बैठकर संवाद के जरिए ही किया जा सकता है।