फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में पूजा करने के बाद कारसेवकपुरम पहुंचे सीएम योगी, पत्थरों की तराशी का लिया जायजा

Sat, 25 Jul 2020 03:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

श्री रामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त को अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। सीएम योगी शनिवार दोपहर अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी श्री रामजन्मभूमि परिसर में पीएम के दौरे की रूपरेखा का खाका तय करेंगे। यहां पढ़ें योगी आदित्यनाथ के दौरे के सभी अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:45 PM, 25-Jul-2020

जो शामिल नहीं हो पाएंगे वो भी देख पाएंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे वो भी पूरे कार्यक्रम को अच्छे से देख पाएंगे। इसलिए मायूस होने की आवश्यक्ता नहीं है।

03:41 PM, 25-Jul-2020

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में संतों से स्पष्ट कहा कि कोरोना महामारी के कारण अगर कोई भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो वे बुरा न मानें। कार्यक्रम के दौरान इसका प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा।

03:36 PM, 25-Jul-2020

सोशल डिस्टेंसिंग रखा गया ध्यान

साधू संतों के साथ योगी आदित्यनाथ की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया।

विज्ञापन
03:33 PM, 25-Jul-2020

साधू संतों के साथ की बातचीत 

कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधू संतों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम में 200 लोगों की ही उपस्थिति रहेगी। ऐसे में अगर कोई शामिल न हो पाए तो इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।

03:30 PM, 25-Jul-2020

पत्थरों की तराशी का लिया जायजा

हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद सीएम कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने तराशे गए पत्थरों का जायजा लिया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सीएम को सारी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मंदिर निर्माण में इन पत्थरों की क्या उपयोगिता रहेगी।

विज्ञापन
03:27 PM, 25-Jul-2020

कोरोना से बचाव को लेकर सीएम ने ली जानकारी

भूमि पूजन के कार्यक्रम में कोरोना महामारी को लेकर बेहद सतर्कता बरती जाएगी। इसे लेकर भी योगी आदित्यनाथ लगातार संबंधिक अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं।

03:22 PM, 25-Jul-2020

दीपकों से सजेगी अयोध्या नगरी

मालूम हो कि पांच अगस्त को अयोध्या को पूरी तरह से दिपकों से प्रज्वलित कर भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर लोग खुशियां मनाएंगे।

03:18 PM, 25-Jul-2020

मुख्यमंत्री योगी ने की प्रर्थना

मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना महामारी के कारण राममंदिर निर्माण में कोई दिक्कत न आए इसके लिए प्रार्थना की।

03:16 PM, 25-Jul-2020

साधुओं ने कहा- पीएम भी जल्द से जल्द आएं अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर साधुओं का कहना है कि सीएम के माध्यम से हमने प्रधानमंत्री को संदेश दिया है कि वो भी जल्द से जल्द अयोध्या आएं।

03:08 PM, 25-Jul-2020

संतों के साथ की मुलाकात

हनुमानगढ़ी में पांच मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद सीएम योगी ने मंदिर में संतों के साथ मुलाकात की और इसके बाद वे कारसेवकपुरम के लिए रवाना हुए।

03:05 PM, 25-Jul-2020

हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने की आरती

हनुमानगढ़ी की 85 सीढियां चढ़ने के बाद सीएम योगी दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे और पुजारियों के साथ मिलकर आरती की।

03:04 PM, 25-Jul-2020

सावधानियों का रखा गया ध्यान

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान भी सभी लोग एहतीयात बरतते नजर आए।

03:01 PM, 25-Jul-2020

कारसेवकपुरम में ही तराशे जा रहे हैं पत्थर

कारसेवकपुरम वही जगह है जहां पर पत्थरों को तराशने का काम किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाले पत्थर यहीं खूबसूरत रूप ले रहे हैं।

02:59 PM, 25-Jul-2020

हनुमानगढ़ी के बाद कारसेवकपुरम जाएंगे योगी

हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद सीएम कारसेवकपुरम जाएंगे और वहां संतों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी।

02:56 PM, 25-Jul-2020

स्थानीय प्रबंधन के साथ भी हुई बैठक

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय प्रबंधन के साथ बैठक की और पूरे कार्यक्रम की बारीकी से जानकारी ली।

02:52 PM, 25-Jul-2020

पांच अगस्त को भूमि पूजन के लिए आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

मालूम हो कि आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि तय की गई है। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान अयोध्या में दीपकों से सजाकर उनका स्वागत किया जाएगा।

02:43 PM, 25-Jul-2020

मंदिर में सभी को नहीं मिल रहा प्रवेश

मंदिर में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनका नाम सूची में है। आम लोगों को फिलहाल मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

02:42 PM, 25-Jul-2020

हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी

रामलला के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी है। योगी जब भी अयोध्या जाते हैं, वो हनुमानगढ़ी जरूर जाते हैं। 

02:37 PM, 25-Jul-2020

कारसेवकपुरम में संतों के साथ करेंगे बैठक

आज योगी आदित्यनाथ कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक भी करेंगे। आज की तारीख मिला कर देखा जाए तो योगी 20वीं बार अयोध्या आए हैं।

02:36 PM, 25-Jul-2020

कोरोना के कारण विशेष व्यवस्थाओं की ली जानकारी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से इस बात की भी जानकारी ली कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किन बातों का ध्यान रखा जाएगा।  

02:34 PM, 25-Jul-2020

पांच अगस्त की तैयारियों की ली जानकारी

आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। इसे लेकर किस प्रकार की तैयारियां हैं, इसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी गई। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें पूरी जानकारी दी।

02:31 PM, 25-Jul-2020

हनुमानगढ़ी के दर्शन जरूर करते हैं योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले 28 जून को अयोध्या आए थे। योगी जब भी अयोध्या आते हैं हनुमानगढ़ी के दर्शन जरूर करते हैं।
 

02:30 PM, 25-Jul-2020

योगी को दिखाया गया राम मंदिर का नक्शा

उन्हें राम मंदिर का नक्शा दिखाया गया और निर्माण कार्य से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। जो लोग राम मंदिर के निर्माण का कार्य देख रहे हैं उनके लिए मंदिर परिसर में अस्थाई टेंट लगाए गए हैं।

02:27 PM, 25-Jul-2020

हनुमानगढ़ी जाएंगे सीएम योगी

मंदिर की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी जाएंगे। वहां पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं।

02:25 PM, 25-Jul-2020

मंदिर निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व ट्रस्ट के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान केवल मंदिर से संबंधित लोगों को ही वहां उपस्थित रहने की इजाजत थी।

02:23 PM, 25-Jul-2020

पुजारियों से की बातचीत

इस दौरान मुख्य सचिव अवनीश अवस्थि भी मुख्यमंत्री योगी के साथ नजर आए। मंदिर में उन्होंने पुजारियों के साथ बातचीत की। सीएम योगी अपने साथ छत्र और आसान लेकर आये थे। 

02:20 PM, 25-Jul-2020

मुख्यमंत्री योगी ने की रामलला की आरती

मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे। 

08:02 AM, 25-Jul-2020

राम मंदिर में पूजा करने के बाद कारसेवकपुरम पहुंचे सीएम योगी, पत्थरों की तराशी का लिया जायजा

फूल माला पहना कर किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मंदिर परिसर को अच्छी तरह सैनिटाइज किया गया। मुख्य पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जिसके बाद आरती शुरू हुई।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें