फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम योगी, बोले-महापुरुषों पर नहीं होना चाहिए विवाद

Thu, 13 Apr 2017 02:15 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
गुरुद्वारे में योगी
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ बैसाखी पर लखनऊ के याहियागंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और बैसाखी की बधाई दी। इस दौरान योगी के स्वागत में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे लगे। यहां सीएम ने कहा, बैशाखी की कोटि-कोटि बधाई।
विज्ञापन


गुरुगोविंद सिंह ने आज के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गो‌विंद स‌िंह एक अवतारी महापुरुष थे। महापुरुषों को हम सबको विवाद का हिस्सा नहीं बनने देना चाह‌िए बल्क‌ि ये देखना चाह‌िए क‌ि उनके त्याग और बलिदान से पी‌ढ़ी प्रेरणा ले रही है। पीढ़ी उन्हें मार्गदर्शक के रूप में देखती है।

उन्होंने कहा, गुरु तेगबहादुर के बारे में पढ़ता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। योगी ने कहा, स‌िख परंपरा ने देश को एक सूत्र में बांधा है। गुरु गेगबहादुर देश के लिए स‌मर्पित थे।  जब मैं पटना गया तो सबसे पहले पटना साहिब गया था। उन्होंने कहा,  गुरुनानक देवजी से प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, महापुरुषों को ‌व‌िवाद का ह‌िस्सा नहीं बनने देना चाह‌िए और कोश‌‌िश होनी चाह‌िए क‌ि समाज में भेदभाव न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें