यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य व इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार शाम को लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी। बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैठक में करीब 12 प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए धान, मक्का व बाजरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी फैसला लिया जा सकता है।