फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट की बैठक कल, बजट को मिलेगी मंजूरी

Thu, 15 Feb 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में होगी। इसमें वर्ष 2018-19 के बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद उसी दिन दोपहर 12.20 बजे वित्त मंत्री विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन


वर्षों से चली आ परंपराओं से हटकर योगी सरकार ने बजट प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर उसी दिन लगाने का फैसला किया है जिस दिन उसे पेश किया जाना है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इस बार योगी सरकार करीब सवा चार लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है।

सूत्रों का कहना है कि बजट पेश होने के दिन ही उसे कैबिनेट की मंजूरी देने के पीछे सरकार की मंशा यह है कि अंतिम समय तक किसी तरह के संशोधन का विकल्प खुला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में बजट के अलावा कुछ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें