- पुलिस विभाग के कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिये जाने का फैसला लिया गया है। साइकिल भत्ते के मद में 100 से 200 रुपये। वर्दी नवीनीकरण के लिए सभी हेड कांस्टेबल को 3000 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1500 से 2000 रुपये दिया जाएगा।
- गोरखपुर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अक्षय पात्र करेगा। जिसमें किचन निर्माण के लिए सरकार मदद करेगी।
- उत्तर प्रदेश कताई संघ मिल को लेकर सरकार ने फैसला किया है। अब निजी क्षेत्र में कार्य होगा।
- सीवर सेफ्टी टैंक में सफाई के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। नगर क्षेत्र में नगर विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में मुआवजा पंचायत विभाग की तरफ से दिया जाएगा। इसके तहत 67 लोगों को तुरंत लाभ दिया गया है।
- उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने के लिए बुंदेलखंड को चुना गया था। इसके लिए 5,125 हेक्टेअर जमीन का चिन्हीकरण कर लिया गया है। अब इसे खरीदा जाएगा। जिन कंपनियों ने यहां काम करने की इच्छा जताई है। उन्हें बिना किसी फायदे के जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर व बीएचयू को तकनीकी सपोर्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई है। जमीन अलीगढ़, जालौन, आजमगढ़, झांसी, कानपुर व चित्रकूट से ली जाएगी।
- पर्यटन मंत्रालय के अंर्तगत प्रसाद योजना के तहत वाराणसी से क्रूज बोट के संचालन के लिए 1070.65 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
- उत्तर प्रदेश में कताई मिल संघ, कानपुर की नौ कताई मिलों को यूजर चार्ज लेकर निजी क्षेत्र में संचालन की अनुमति।
- सहकारी चीनी मिलों को लेकर बाईकम्पोस्ट सयंत्रों को शासकीय गारंटी माफ करने के लिए 15,642.00 लाख का 1173 लाख की शासकीय गारंटी प्रदान की जानी है।
- प्रदेश में बछिया उत्पादन योजना सभी जिलों में होगी लागू।
- प्रदेश में निर्माणाधीन तापीय परियोजना जवाहर तापीय और ओबरा में आएगा 1400 करोड़ का निवेश। जवाहर तापीय परियोजना का निर्माण पावर ग्रिड व कारपोरेशन आफ इंडिया जबकि ओबरा सी का निर्माण अडानी करेंगे।