वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान बजट का आकार 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701,10 करोड़ रुपये) है। जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।