फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित, 10वीं में 75.16 तो 12वीं में 72.43 % परीक्षार्थी पास

Sun, 29 Apr 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75.16 और 12वीं का 72.43 प्रतिशत रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक ने परिणाम की घोषणा की और कहा कि इस बार की परीक्षा शुचिता पूर्ण माहौल में हुई है। इसलिए उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है।

विज्ञापन


हाईस्कूल में अंजली वर्मा ने प्रथम स्थान, यशस्वी ने दूसरा तो विनय कुमार वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अभिषेक कुमार व अजीत पटेल रहे।

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
स्थान- नाम- प्राप्तांक- प्रतिशत- स्कूल
प्रथम स्थान- अंजली वर्मा- 578/600- 96.33%- बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, इलाहाबाद।
दूसरा स्थान- यशस्वी- 567/600- 94.50- विकास वीएमआईसी चौक, जहानाबाद, फतेहपुर।
तीसरा स्थान- विनय कुमार वर्मा- 565/600- 94.17- सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
स्थान- नाम- प्राप्तांक- प्रतिशत- स्कूल
प्रथम स्थान- रजनीश शुक्ला- 466/500- 93.20- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज, फतेहपुर।
आकाश मौर्य- 466/500- 93.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
दूसरा स्थान- अनन्या रॉय- 463/500- 92.60- लॉड्र्स कांन्वेंट तुलसीसागर, गाजीपुर।
तीसरा स्थान- अभिषेक कुमार- 461/500- 92.20- डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद।
अजीत पटेल- - 461/500- 92.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।

यूपी बोर्ड में रिकॉर्ड समय में परीक्षा और सबसे कम समय में दिया परिणाम: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी शामिल हुए।

छात्र बस एक क्लिक में अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें