माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटर मिडिएट परीक्षा 2018 में आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।
कक्षा 10 व 12 के स्टूडेंट्स 8 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं। संस्थान प्रधानों को स्टूडेंट्स से प्राप्त परीक्षा शुल्क 13 सितंबर तक कोषागार में जमा कराना होगा।
परीक्षा शुल्क की सूचना और स्टूडेंट्स के शैक्षिक विवरण की सूचना परिषद की वेबसाइट पर 23 सितंबर तक अपलोड किए जाएंगे।
संस्था प्रधान 8 सितंबर के बाद 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ 3 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करा सकेंगे।
ऑनलाइन अपलोड विवरण में संशोधन 16 से 20 अक्तूबर तक ही किया जाएगा।