मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नए कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों और निर्माण की गुणवत्ता सर्वोत्तम स्तर की हो। भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन के अलावा सभी प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रदेश मंत्रियों के लिए आधुनिक केबिन की व्यवस्था रहेगी। इसमें करीब एक हजार की क्षमता का प्रेक्षागृह भी बनवाया जाएगा ताकि बड़ी बैठकें व कार्यक्रम हो सकें।
यह होगा खास
- चार से पांच मीटिंग हॉल बनेंगे
- एक हजार की क्षमता का प्रेक्षागृह बनेगा
- डिजिटल वार रूम, कॉल सेंटर, आईटी सेल, चुनाव प्रबंधन रूम बनेगा
- पुस्तकालय की व्यवस्था के साथ ही गेस्ट हाउस भी होगा
- बेसमेंट में रहेगी पार्किंग की सुविधा