फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी कैबिनेट की बैठक आज, 11 हजार करोड़ का हो सकता है दूसरा अनुपूरक बजट

Tue, 18 Dec 2018 03:39 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
yogi adityanath
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक लोकभवन में शाम पांच बजे से होगी। इसमें 2018-19 के दूसरे अनुपूरक बजट मसौदे को मंजूरी देने के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय की संभावना है। अनुपूरक बजट करीब 11 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल बुधवार को 12.20 बजे चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। 
विज्ञापन

लोक निर्माण, कुंभ, जेवर एयरपोर्ट, ऊर्जा, पंचायत, वन व पर्यावरण को तवज्जो

सूत्रों ने बताया कि अनुपूरक बजट में लोक निर्माण, प्रयागराज कुंभ, जेवर एयरपोर्ट के साथ ऊर्जा, स्वच्छ भारत मिशन तथा वन व पर्यावरण से जुड़े प्रस्तावों को स्थान मिल सकता है। सातवें वेतन का एरियर व बोनस-डीए का भुगतान किए जाने की वजह से राजकोष की माली हालत इस समय बहुत ठीक न होने से बहुत आवश्यक व चुनिंदा प्रस्तावों को ही दूसरे अनुपूरक में जगह मिलने की संभावना है। बजट प्रस्तावों में अधूरे कार्यों को पूरा करने से जुड़े प्रस्तावों को तवज्जो दी गई है। 
विज्ञापन

जल संभरण तथा सीवर व्यवस्था (संशोधन) अध्यादेश के मसौदे पर भी लगेगी मुहर

सरकार पिछले सत्र के बाद आकस्मिकता निधि से ली गई रकम की प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव भी अनुपूरक में ला रही है। दूसरे अनुपूरक  में किसी बड़ी नई योजना के एलान की संभावना नहीं है। इसके अलावा कैबिनेट यूपी जल संभरण तथा सीवर व्यवस्था (संशोधन) अध्यादेश के मसौदे को भी मंजूरी दे सकती है। इसके अंतर्गत जल निगम के चेयरमैन के पद को फिर से लाभ के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की जौनपुर की एक सीवेज परियोजना को भी मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें