फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार छह दिन का होगा उत्तरायणी मेला

Wed, 27 Nov 2013 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय महापरिषद की ओर से जनवरी में होने वाला उत्तरायणी मेले का आयोजन इस बार पांच दिनों के बजाय छह दिनों तक किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पर्वतीय महापरिषद के मुख्य पदाधिकारियों की हुई बैठक में इस मामले पर सहमति बनी है।

महापरिषद के महासचिव गणेश जोशी ने यह जानकारी दी। मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कार्ययोजना बनाने के लिए बैठकें की जा रही हैं।

पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में पर्वतीय समाज के लोगों की ओर से पर्वतीय लोककला, लोकसंगीत, लोकनृत्य, लघु उद्योग कुटीर उद्योगों का समागम होगा।

बैठक में मुख्य संयोजक दिलीप सिंह बाफिला, अध्यक्ष टीएस मनराल, युवा संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह अधिकारी, नरेंद्र सिंह देवड़ी, पान सिंह भंडारी, महेन्द्र पंत, कैलाश उपाध्याय, केएन पांडे समेत तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें