फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG:यूपी में एक युवक के पेट में पाया गया गर्भाशय

Fri, 10 Jul 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द से पीड़ित एक युवक की रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक ने गर्भाशय की पुष्टि की है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर की रिपोर्ट देखकर पीड़ित युवक के साथ ही अन्य चिकित्सक सन्न रह गए।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के परिवारीजनों ने सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सीएमओ से शिकायत करने की बात कही है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद के बेटे मोहम्मद इस्माइल (19) के पेट में 20 दिनों से दर्द था।

मोहम्मद इस्माइल को लेकर परिवारीजन बुधवार को सीएचसी मोतिगरपुर गए तो वहां मौजूद फार्मासिस्ट केपी पांडेय ने पेट का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। परिवारीजन इस्माइल को लेकर पीडब्ल्यूडी रोड पर स्थित चार्ली अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक डॉ.रूप सिंह ने मोहम्मद इस्माइल के पेट का अल्ट्रासाउंड किया। करीब दो घंटे बाद ही उसे डॉ.रूप सिंह ने रिपोर्ट भी दे दी। रिपोर्ट लेकर गुरुवार की सुबह मोहम्मद इस्माइल के परिवारीजन सीएचसी मोतिगरपुर पहुंच गए।
विज्ञापन

लड़के के पेट में बताई बच्चेदानी

सीएचसी के फार्मासिस्ट ने रिपोर्ट देखी तो दंग रह गया। रिपोर्ट में मोहम्मद इस्माइल के बच्चेदानी के पास थोड़ा पानी बताया गया था। गर्भाशय की मांसपेशियां सामान्य,गर्भाशय का आकार 60-90 सेंटीमीटर बताया गया है।

गर्भाशय के अंदर और गर्भाशय का मुख सामान्य और चारों तरफ दबा ताया गया है। फार्मासिस्ट ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए किसी और अल्ट्रासाउंड सेंटर में दोबारा जांच कराने को कहा।

मोहम्मद इस्माइल के पिता मुख्तार ने बताया कि उन्होंने चार्ली अल्ट्रासाउंड सेंटर में बेटे क़ी जांच कराने के लिए छह सौ रुपये खर्च किया था। वे मामले की शिकायत सीएमओ से करेंगे। चार्ली अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक डॉ.रूप सिंह ने बताया कि  उन्होंने मोहम्मद इस्माइल का अल्ट्रासाउंड किया था। टाइपिंग की गलती से रिपोर्ट गलत बन गई है।

सीएमओ डॉ.केबी सिंह ने युवक में गर्भाशय पाए जाने पर हैरत जताई। कहा कि शिकायत मिलने पर  अल्ट्रासाउंड केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें