फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद का करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित जलालपुर में शुक्रवार को मेरा गांव मेरा गौरव के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जांच करवाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कृषि, बागवानी और मछली पालन के तालाबों में रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद का उपयोग करने को कहा। किसानों को तालाबों में सुचारू रूप से मछली पालन की भी सलाह दी गई। जल आपूर्ति के लिए सोलर पंप लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 57 किसानों सहित कुल 62 व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान जैविक एवं प्राकृतिक कृषि अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें