फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खुलेगा उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर

Sat, 07 Jun 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र उर्दू अकादमी उर्दू भाषा या उर्दू माध्यम से पढ़ रहे लोगों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराएगी।
विज्ञापन


सिर्फ यूपी ही नहीं, देश भर से ऐसे जरूरतमंद लोगों को चुनकर अकादमी परिसर स्थित भवन में बनने वाले स्टडी सेंटर में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा।

उसके बाद विशेषज्ञ चुने हुए लोगों को पढ़ाएंगे। पहले बैच में 55 से 60 लोगों को चुने जाने की तैयारी है। बैच में मुस्लिम छात्र ही नही गैर मुस्लिम छात्र भी शिक्षा पा सकेंगे। शिक्षार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

शुक्रवार को उप्र उर्दू अकादमी के चेयरमैन डॉ. नवाज देवबंदी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर’ में प्रदेश के ही नहीं देश के किसी भी कोने से दाखिला लेकर छात्र सिविल सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

यह देश का ऐसा पहला सेंटर होगा, जो उर्दू विषय या माध्यम से पढ़ने वालों को सिविल सेवा की तैयारी कराएगा।

डॉ. नवाज के अनुसार बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां से मिलकर इसका प्रस्ताव रखा था। इस पर सीएम ने हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

दो महीने में शुरू होगा पहला बैच

पहले चरण में इसके बजट के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी। सरकार ने एक करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है।

दो महीनों में अकादमी परिसर में ही इस स्टडी सेंटर का पहला बैच शुरू हो जाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने अकादमी से जुड़े कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए।

वरिष्ठ शायर मुनव्वर राणा के इस्तीफे और उन पर लगाए गए आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया। डॉ. नवाज ने यह भी बताया कि यह सेंटर पूरी तरह वाई-फाई से लैस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें