फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर विकास मंत्री ने छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
गोमती नदी किनारे छठ घाट की तैयारी देखते नगर विकास मंत्री एके शर्मा। 
विज्ञापन
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार और मंगलवार को छठ महापर्व से पहले शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने सबसे पहले कल्याणपुर स्थित पिकनिक स्पॉट घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद वह लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पहुंचे। उन्होंने दोनों स्थानों पर साफ-सफाई, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों को घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। मंगलवार को मंत्री ने कुड़ियाघाट का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें