फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से हुई निगरानी , नकल कराते निरीक्षक पकड़ा

Tue, 24 Aug 2021 06:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आयोग ने सोमवार को परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सभी तरह की तैयारियां मुकम्मल होने का दावा किया। आयोग 70 हजार सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष की परीक्षा व्यवस्था की लाइव निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
कमांड सेंटर से की जा रही निगरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को प्रदेश के 2,254 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पीईटी की दूसरी पाली में आयोग के कमांड सेंटर से परीक्षा कक्ष में लगे कैमरे के जरिए नकल कराते एक कक्ष निरीक्षक पकड़ा गया है।

विज्ञापन


आयोग ने सोमवार को परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सभी तरह की तैयारियां मुकम्मल होने का दावा किया। आयोग 70 हजार सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष की परीक्षा व्यवस्था की लाइव निगरानी की।

तैयारियों को लेकर आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने कहा था कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस परीक्षा में 20,72,903 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्र, वहां के प्रत्येक परीक्षा कक्ष व संवेदनशील स्थल आयोग के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। आयोग वहां परीक्षा गतिविधि की लाइव फीड देख सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि सभी जिलों में परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें