फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक पद के लिए इंटरव्यू 1 सितंबर से, यूपीएसएसएससी ने जारी किया कार्यक्रम

Sun, 16 Aug 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक (विशेष चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा- 2017 के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 1 से 4 सितंबर तक होगा।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया है 115 पदों पर भर्ती के लिए संपन्न लिखित परीक्षा व टाइपिंग परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए 396 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए हैं। इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोग के लखनऊ स्थित कार्यालय में होगा।

1 से 3 सितंबर तक दोनों पालियों में 60-60 अभ्यर्थी और 4 तारीख को पहली पाली में 36 अभ्यर्थी शामिल होंगे। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने के लिए विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन


साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख आदि का परीक्षण किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेख की मूल प्रतियों व उनकी छायाप्रतियों तथा साक्षात्कार पत्र व अन्य प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें