फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 14 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा, ये जिले बनेंगे केंद्र

Tue, 24 Sep 2019 11:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री परीक्षा के लिए 14 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 30 सितंबर व 1 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


आयोग ने जिन 14 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं उनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर,  गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर व वाराणसी शामिल हैं।

यह भर्ती सहायक चकबंदी अधिकारी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, विपणन निरीक्षक और आपूर्ति निरीक्षक के रिक्त 672 पदों के लिए हो रही है।

पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग की वेबसाइड पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें