फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: मंडी परिषद में भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन, 26 दिसंबर तक है मौका

Wed, 05 Dec 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में विभिन्न लिपिकीय संवर्ग के रिक्त 284 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बुधवार को विज्ञापन जारी करने केसाथ ही शुरू कर दी है। इसके लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के लिए 26 दिसंबर की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट ‘द्धह्लह्लश्चऱ्//ह्वश्चह्यह्यह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ’ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि के एक सप्ताह यानी 2 जनवरी-2019 तक आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैटेगरी को छोड़कर अन्य बिंदुओं में संशोधन करने की छूट दिया है। 

 

बता दें कि आयोग द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा 30 अक्तूबर को दिए गए आदेश के अनुपालन में शुरू की गई है। इसलिए 284 पदों में उन 216 पदों को भी शामिल करते हुए विज्ञापन निकाला गया है, जो पद 2005 में रिक्त घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां पढ़ें, इतने पदों पर होगी भर्ती

- फोटो : डेमो
इतने पदों पर होगी भर्ती
पद                                     संख्या
आशुलिपिक                           10
कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) 18
कनिष्ठ सहायक ( विशेष चयन)  17
लेखा लिपिक                         48
मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2             10
मंडी निरीक्षक                      181
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें