फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: कई विभागों में खाली 1477 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

Fri, 26 Oct 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
job
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों में रिक्त 1477 पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जिन पदों पर भर्ती होना है उनमें अवर अभियंता (जेई) के 1470 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर (संगणक) के 4 और फोरमैन के 3 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 30 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन के मुताबिक जेई (विद्युत/यांत्रिक) के 148, जेई (सिविल) के 982, जेई (जलकल) के 111, जेई (मुद्रण) के 6, जेई (विद्युत) के 14, जेई (यांत्रिक) के 35, जेई (पर्यावरण) के 43, जेई (कृषि अभियंत्रण) के 129, जेई (दूरदर्शन) के 1 और जेई (ऑटोमोबाइल) के 1 पद पर भर्ती होगी। इसी तरह फोरमैन के 3 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 4 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इन विभागों के लिए होगी जेई की भर्ती
विकास प्राधिकरण-111, आवास विकास परिषद-93, नगर निकाय-209, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा-272, मुद्रण एवं लेखन सामग्री निदेशालय इलाहाबाद-13, कृषि-42, पंचायती राज-42, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-43, सिंचाई-287, पीडब्ल्यूडी-108, लघु सिंचाई-173, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग-2, राज्य कृषि उत्पादन मंडी-68 और विद्युत सुरक्षा निदेशालय-7 पद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें