फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लाइट का टिकट रद्द कर ट्रेन का कराया, नाराज पत्नी ने दी जान

Mon, 06 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोनाली मिश्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। फ्लाइट से कश्मीर न जा पाने से आहत इंदिरानगर के शिवाजी पुरम निवासी कमलाकांत मिश्र की पत्नी सोनाली ने आत्महत्या कर ली। सोनाली के भाई ने कमलाकांत व उनके परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोनाली मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब चार माह पहले 26 फरवरी को बिहार के भोजपुर निवासी कमलाकांत से हुई थी। कमलाकांत शिवाजी पुरम में किराये के मकान में रहते हैं और निजी बैंक में मैनेजर हैं। कमलकांत ने बताया कि नौकरी के कारण वे पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए थे। एक माह पहले उन्होंने फ्लाइट से कश्मीर जाने का प्लान बनाया और टिकट भी बुक करवा लिया था। सोनाली 28 जून को लखनऊ आ गई थीं। शुक्रवार को उन्होंने फ्लाइट की टिकट रद्द कर ट्रेन का टिकट बुक करवा दिया। इस पर सोनाली नाराज हो गईं और पति-पत्नी में झगड़ा हुआ।
रविवार को दोनों को ट्रेन से कश्मीर जाना था। शनिवार को उन्होंने सोनाली को ट्रेन का टिकट व्हाट्सएप किया। उन्होंने कई कॉल किए, पर सोनाली ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने मकान मालिक को फोन कर पत्नी का हाल जानने के लिए कहा। मकान मालिक को कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने घर आकर दरवाजा तोड़ा तो सोनाली फंदे से लटकी मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप
जानकारी होने पर बिहार से लखनऊ पहुंचे सोनाली के भाई अभिषेक ओझा ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करते थे। उन्होंने सास, ससुर, ननद और पति पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षण इंदिरानगर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति व परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें