नौकरी छूटने से परेशान युवक ने लगा लिया फंदा
लखनऊ। गाजीपुर स्थित सेक्टर-19 में नौकरी छूटने से परेशान अमित यादव (25) ने रविवार सुबह फंदा लगा लिया। मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले अमित पिता प्रॉपर्टी डीलर श्रीनाथ यादव के साथ रह रहे थे। उनके पिता ने बताया कि अमित की कुछ महीने पहले नौकरी छूट गई थी। इससे वह तनाव में थे। रविवार सुबह जब उसे जगाने कमरे पर पहुंचे तो अमित का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। अमित अविवाहित थे। मां ममता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है।