उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम जारी करते मंत्री आशुतोष टंडन व अन्य।
- फोटो : amar ujala
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम बुधवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले टॉप 100 परीक्षार्थी, टॉप 100 छात्राएं और टॉप 100 एससी-एसटी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की।
- एसईई में बीटेक पाट्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के आदित्य सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मेरठ के दीपांकुर कंसल दूसरे स्थान पर रहे।
- बीफार्मा में गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह को पहला स्थान मिला है जबकि मुजफ्फरनगर के ल्विस को द्वितीय स्थान पर रहे।
- बीआर्क में भी गाजियाबाद के कार्तिकेय सिंह ने पहले सथान पर बाजी मारी जबकि लखनऊ की इशिका सिंह को दूसरा स्थान मिला।
- एमबीए पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में वाराणसी की सोनल सिंह पहले स्थान पर हैं जबकि गौतमबुद्धनगर के अंकित कुमार द्वितीय रहे।
- एमसीए में मुरादाबाद के शौर्य रस्तोगी पहले और कानपुर के शिवम तिवारी दूसरे स्थान पर हैं।