फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी के अंकित व जय ने नेशनल अंडर-23 रोइंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले जय और अंकित
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव और जय चौधरी की जोड़ी ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह उपलब्धि अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में हासिल हुई। यह चैंपियनशिप पुणे के आर्मी रोइंग नोड में 24 से 27 जून तक आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने इसकी जानकारी दी। अंकित और जय ने फाइनल मुकाबले में 08:08.5 का समय निकाला। उन्होंने देश भर के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी। इस स्पर्धा में सर्विसेज के सचिन व हर्ष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के हर्ष प्रताप सिंह व देवराज रावत ने रजत पदक हासिल किया। यूपी टीम के कोच एनआईएस प्रशिक्षक अशोक कुमार रहे हैं। अंकित यादव देवरिया के निवासी हैं जबकि जय चौधरी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दिनेश शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें