फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज में नो-पार्किंग से गाड़ी उठाने पर हंगामा

Sun, 07 Apr 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में नो-पार्किंग से उठाए गए चार पहिया दो वाहनों पर सवार लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक महिला ने वीडियो बना रहे कर्मचारी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके अलावा दूसरा चालक बिना जुर्माना भरे ही गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों मामलों में क्रेन सुपरवाइजर ने शुक्रवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


क्रेन सुपरवाइजर कमलेश कुमार यादव के मुताबिक, शुक्रवार को नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ी (यूपी 78 डीजेड 2894) को नो-पार्किंग से क्रेन से उठाकर कसमंडा यार्ड लाया गया। इस बीच वाहन स्वामी, एक महिला और एक युवक वहां पहुंच गए और क्रेन कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। महिला ने धमकाया भी। जब कर्मचारियों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो महिला ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। हंगामे के चलते भीड़ जमा हो गई। बाद में वाहन स्वामी ने जुर्माना भरा। इसके अलावा नो-पार्किंग में खड़ी एक और गाड़ी (यूपी 54 एएम 0557) को हजरतगंज इलाके में नो-पार्किंग से उठाया गया था। आरोप है कि वाहन चालक बिना जुर्माना भरे ही यार्ड से जबरन गाड़ी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें