फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पतली कमरिया गाने पर बरात में बवाल, चले लात-घूंसे

Fri, 24 Feb 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। सुमेरबाग गांव में पतली कमरिया...गाने पर बरात में बवाल हो गया। बराती और घरातियों में लात-घूंसे के साथ लाठी-डंडे चले। सूूचना पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले लोग भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सुमेरबाग मजरे रायपुर निवासी औसान की पुत्री रामावती की शादी बुधवार को थी। सलोन के बरगदहा से बरात आई थी। द्वारचार के दौरान बराती पतली कमरिया...गाने पर डांस कर रहे थे। घरातियों ने पतली कमरिया...गाना बदलने की बात कही।
इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर ऊंचाहार और सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन




बरातियों ने युवक को पीटा, चार पर केस
ऊंचाहार। पूरे कुशल मजरे गोकना गांव निवासी श्याम कुमार (30) के पड़ोस में बुधवार को बरात आई थी। बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान उसकी बरातियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बरातियों ने श्याम कुमार की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में चोटें आईं। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पुरनशाहपुर निवासी आकाश, विकास, पूरे मालिन निवासी अंकित, जब्बारीपुर निवासी विजय कुमार के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें