फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दवा की परची को लेकर सीएचसी में हंगामा

Thu, 23 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सीएचसी की महिला दंत चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच बुधवार को चिह्नित मेडिकल स्टोर से दवा लिखने पर विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की चिकित्सक मेडिकल संचालक के विरुद्ध छेड़खानी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। मेडिकल संचालक ने महिला चिकित्सक का केबिन का दरवाजा बंद कर हंगामा करने का वीडियो पुलिस को दिया।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर सीएचसी की दंत चिकित्सक ने एक मरीज को मेडिकल स्टोर से दवा लाने की परची लिखी। इस पर तीमारदार मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर दंत चिकित्सक के पास पहुंचा। दवा देखते ही चिकित्सक ने तीमारदार से चिह्नित मेडिकल स्टोर से ही दवा लाने को कहा। तीमारदार दवा वापस करने मेडिकल स्टोर गया तो संचालक सिमर और करनजीत सिंह ने उससे दवा वापस करने का कारण पूछा। तीमारदार ने पूरी बात बताई।

इसके बाद सिमर और करनजीत सीएचसी पहुंचे और दवा वापस करने का महिला चिकित्सक से कारण पूछा। देखते ही देखते तीनों के बीच विवाद होने लगा। महिला चिकित्सक देर शाम एसपी ऑफिस पहुंची और मामले की जानकारी दी। अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि दंत चिकित्सक बीडीएस डिग्री धारक हैं। वह अक्सर बाहर की दवा लिख देती हैं। इसे लेकर कई बार समझाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें