फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1090 चौराहे पर हंगामा, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mon, 08 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हंगामे की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ।1090 चौराहे पर रविवार सुबह कुछ युवकों ने हंगामा किया। लाठी-डंडों से लैस युवकों के बीच सड़क पर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने एक-दूसरे पर हमला करने के साथ कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम मारपीट करते नजर आए। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल का कहना है कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों और संबंधित वाहनों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें