फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हैदर कैनाल बंधे के किनारे अवैध कब्जे हटाने पहुंची टीम, हंगामा

विज्ञापन
हैदर कैनाल के किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ झड़प करते लोग तथा दीवार पर चस्पा नोटिस।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। डालीबाग में हैदर कैनाल बंधे के किनारे 30 से अधिक अवैध कब्जे हो गए हैं। इनमें ज्यादातर ने पक्के निर्माण कर लिए हैं जबकि कुछ अस्थायी हैं। चेतावनी के बाद भी जब लोग यहां से नहीं हटे तो सिंचाई विभाग ने बुधवार को नोटिस चस्पा किया। बृहस्पतिवार को कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। लोगों के हंगामा और विरोध के कारण सभी कब्जे नहीं तोड़े जा सके।
विज्ञापन

हैदर कैनाल बंधे के किनारे दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना विकसित की है। इसके लिए बंधे पर करीब 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई है। बंधे किनारे की यह रोड एक ओर डीजीपी कार्यालय तो दूसरी ओर 1090 चौराहे की ओर निकलती है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के पास से 1090 चौराहा की ओर करीब आधा किमी सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। कुछ लोगों ने पक्का निर्माण भी करा लिए हैं। अवैध कब्जे को हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। सिर्फ एक पक्का निर्माण तोड़ा जा सका। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के कारण टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

एक सप्ताह का दिया गया समय
सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता प्रिया सिंह ने बताया कि हैदर कैनाल बंधे और नाले की बीच की करीब 12.7 मीटर चौड़ी जमीन सिंचाई विभाग की है। इस जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के मकान, दुकानें बनाने के साथ ही कुछ लोगों ने अस्थायी कब्जे कर लिए हैं। इनकी संख्या करीब 30 है। बृहस्पतिवार को अभियान के दौरान इनको खुद कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया गया है। यदि लोग कब्जा नहीं हटाएंगे तो विभाग हटवाएगा और उस पर आने वाला खर्च भी वसूल करेगा।

करीब सवा करोड़ रुपये की है जमीन
जानकारी के अनुसार 1090 चौराहे से डीजीपी ऑफिस तक बंधे के किनारे एक किमी लंबी सड़क है। इस सड़क के किनारे जगह-जगह छोटे-छोटे अतिक्रमण है। अतिक्रमण की गई जमीन को मिला दिया जाए तो करीब 1500 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा है। इन दिनों डालीबाग इलाके में जमीन का बाजार मूल्य 8000 रुपये वर्ग मीटर के आसपास है। इस हिसाब से अतिक्रमण की गई जमीन करीब सवा करोड़ रुपये की है।

2021 में भी हटाए गए थे अतिक्रमण
सिंचाई विभाग ने हैदर कैनाल बंधे पर बने अवैध मकान और झोपड़ियों को हटाने के लिए वर्ष 2021 में भी नोटिस चस्पा किया था। सहायक अभियंता प्रिया सिंह के अनुसार, उस दौरान पुलिस टीम के साथ मिलकर सभी अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके बाद फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर दिया। 15 दिनों पहले हैदर कैनाल बंधे का निरीक्षण अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। एक सप्ताह पहले नोटिस भी चस्पा किया गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें