प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एएसपी रैंक के 13 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें एएसपी (आपरेशंस) के पद पर मिर्जापुर में तैनात रहे हफीजुर्रहमान को लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में तैनात किया किया गया है।
जबकि राजेश भारती को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर भेजा गया है।
इसी तरह शोएब इकबाल को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से उप सेनानायक एसडीआरएफ बटालियन लखनऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव को उप सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एएसपी (ग्रामीण) बिजनौर और यहां तैनात दिनेश सिंह को बिजनौर में ही एएसपी (नगर) की कमान सौंपी गई है।
इसी क्रम में राजधारी चौरसिया को एएसपी (नगर) बिजनौर से उप सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, प्रकाश कुमार को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी (अपराध) गाजियाबाद, कमलेश दीक्षित को एएसपी (नगर) बहराइच से एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ और लाल भरत कु. पाल को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी बांदा बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात रहे अजय कुमार सिंह को एएसपी (आपरेशंस) मिर्जापुर, राजकुमार को एएसपी (पूर्वी) प्रतापगढ़ से उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, राकेश कुमार सिंह को उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से एएसपी (पूर्वी) प्रतापगढ़ और अजय प्रताप को एएसपी बांदा से एएसपी (नगर) बहराइच के पद पर तैनात किया गया है।