फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर, एक नहीं...अब तीन किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय

Thu, 28 Aug 2025 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय अब तीन किमी के अंदर होगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
CM Yogi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किमी के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने  शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते लिखा कि 16 जून, 2025 को जारी निर्देश के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों के साथ पेयर किया जाए। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखें। 

उन्होंने आगे कहा कि छोटे एवं कम संसाधनों वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। जिन विद्यालयों में छात्र नामांकन 50 से कम है। उनकी पेयरिंग की जाए। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग एक किमी के अंदर तथा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग तीन किमी के अंदर की जाए। 
विज्ञापन


इसको लेकर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें