एयरपोर्ट के बाहर पानी का छिड़काव करता कंपनी का कर्मचारी।
- फोटो : ??? ?????
अमौसी एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 के निर्माण कार्य से हो रहे वायु प्रदूषण पर यूपीपीसीबी ने कार्यदायी संस्था एनसीसी को नोटिस जारी किया है।
अमर उजाला में छह फरवरी को खबर प्रकाशित होने के बाद यूपीपीसीबी की टीम ने निरीक्षण किया तो बिना मानक निर्माण होते मिला।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन ने बताया कि टीम ने निरीक्षण में पाया कि न्यू इंटीग्रेटेड पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण 55 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।
कई निर्माण साइट पर ग्रीन नेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। पानी के छिड़काव की भी उपयुक्त व्यवस्था नहीं थी। मौरंग, बालू, सीमेंट भी बिना ढके रखी थीं।
कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने कहा कि टैंकर से नियमित पानी का छिड़काव किया जाता है। साइट के बाउंड्रीवॉल के अंदर-बाहर बेर के पेड़ों पर भी प्रदूषण का असर मिला है।
यूपीपीसीबी ने कंपनी के अधिकारियों को वायु गुणवत्ता की जांच प्रमाणित लैब से कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ऐसा नहीं होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, कंपनी ने निर्माण के आसपास पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है।