यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड के परिणाम जारी करने में देरी हुई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे।
इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षाफल घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के अच्छे परीक्षाफल की कामना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने भगवान राम को याद करते हुए लिखा कि मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। इसलिए प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन कार्य को बीच में ही रोक दिया गया था। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए 30,24,632 विद्यार्थियों नें अपना पंजीकरण कराया था।
यहां देखें रिजल्ट
10वीं और 12वीं के छात्र अपना परीक्षाफल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर साल की तरह इस साल भी परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर सबसे पहले अपलोड कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2020 पर चेक कर सकते हैं। वहीं 10वीं के परिणाम देखने के लिए
https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2020 वेबसाइट पर क्लीक कर सकते हैं।