उपकार का स्थापना दिवस आज
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
उपकार के महानिदेशक डा. संजय सिंह ने बताया कि भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के सभागार में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से आयोजित समारोह में कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी ।
उन्होंने बताया कि समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह एवं राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख भी सम्मिलित होंगे।