फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों में लगेंगे मीटर, ऑन-ऑफ का झंझट खत्म

Sat, 04 Jan 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की स्ट्रीट लाइटों पर कितनी बिजली खर्च होती है इसका सही आकलन नगर निगम और न ही लेसा के पास है।
विज्ञापन


लेसा एक औसत के आधार पर करीब डेढ़ लाख मार्ग प्रकाश बिंदुओं पर खर्च होने वाली बिजली का करीब 60 लाख रुपये का बिल नगर निगम से वसूल करता है।

जबकि औसतन करीब दस से बीस प्रतिशत तक मार्ग प्रकाश बिंदु तो किसी न किसी कारण से हमेशा खराब रहते हैं। उसके बाद ही निगम प्रशासन को बिजली का पूरा बिल अदा करना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
लेसा के नए स्विच लगने के बाद नगर निगम को काफी फायदा होगा। मार्ग प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक यादव का मानना है कि नए मीटर युक्त स्विच लगने के बाद उम्मीद है कि बिजली बिल 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी बिजली विभाग इस औसत पर बिजली का बिल वसूल करता है कि एक स्ट्रीट लाइट 12 घंटे जलती है। यह औसत चाहे हजरतगंज का हो या फिर पारा, सभी जगह लागू होता है।

जबकि इन दोनों स्थानों पर बिजली की उपलब्धता में काफी अंतर होता है। यही स्थिति शहर के कई अन्य इलाकों में भी है लेकिन बिल पूरा देना होता है चाहें स्ट्रीट लाइटें रोशन हों या न हों।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट में मीटर युक्त नए स्विच लगने के बाद यह समस्या नहीं रहेगी। जितनी बिजली स्ट्रीट लाइट में खर्च होगी उतना ही बिल नगर निगम अदा करेगा। स्वीच लगने के कई फायदे होंगे।
नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों को ऑन ऑफ करने के लिए अलग से स्विच भी नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही स्विच मैन तैनात करने पड़ेंगे।

नए स्विच लगने के बाद स्ट्रीट लाइटों ऑन ऑफ करने के लिए लेसा तय समय के हिसाब से स्ट्रीट लाइट के तार में करेंट चालू और बंद करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें