फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गला घोंटकर की गई उपेंद्र की हत्या, झोपड़ी में लटकाया शव

Fri, 18 Aug 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। जबरौली गांव निवासी उपेंद्र निर्मल (22) की बुधवार दोपहर गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बनी झोपड़ी की बल्ली से उसका शव रस्सी के फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि के साथ सिर पर दो जगह चोट के निशान मिले। देर शाम को शव लेकर गांव पहुंचने पर परिजनों ने कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सतर्कता बरतते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक के भाई संजय कुमार निर्मल के मुताबिक, उपेंद्र की हत्या की गई थी। गांव के पूर्व प्रधान राजकपूर साहू, अरुण साहू, गनेश यादव, बद्री प्रसाद, पिंटू यादव, सोनू यादव पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संजय के मुताबिक, एक मकान को लेकर इन लोगों से पारिवारिक रंजिश है। आरोपियों ने कई बार कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसी विवाद में उपेंद्र की हत्या की गई है।
देर शाम शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। मुकदमा दर्ज न करने व कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर एसीपी मोहनलालगंज व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। परिजनों को आश्वासन दिया कि जो तहरीर देंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने देर रात अंतिम संस्कार किया।


पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

- शशांक सिंह, एडीसीपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें